हाल ही में हवाई (Hawaii) में आयोजित Snapdragon Summit 2025 में OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की आधिकारिक घोषणा की थी। और अब OnePlus 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। लेकिन OnePlus 15 Series में खास क्या है? आइए, विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 15 Launch
आखिरकार वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus 15 Launched in India. आपको बताया दें कि चीन में इसे पहले ही Launch किया जा चुका है। और अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लॉन्च ईवेंट को Youtube पर Stream किया था।
OnePlus 15 : New Design
पिछले कुछ सालों से वनप्लस एक ही डिजाइन को फॉलो करता आ रहा है। लेकिन इस बार कंपनी ने डिज़ाइन में बड़ा बदलाव किया है। इस बार OnePlus ने अपने पारंपरिक Circular Camera Island को छोड़कर एक नया Vertical Camera Setup अपनाया है।
अवश्य पढ़ें: iPhone 17 Series में क्या है नया और खास? (रीव्यू)
इस नए डिजाइन में पीछे की तरफ तीन कैमरे होंगे! जो लंबवत (Vertically Aligned) होंगे। यह डिज़ाइन OnePlus 13s से मिलता-जुलता है! जिसमें बीच में OnePlus Signature Logo दिया गया है। यह नया बैक लुक फोन को एक Premium और Professional Appearance देता है।
OnePlus 15 : Display
अगर डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15 में 165Hz Refresh Rate के साथ 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो Corning Gorilla Glass Victus 2 की Protection के साथ आता है। यह रिफ्रेश रेट Gamers और High Frame Rate Videos पसंद करने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह OnePlus के इतिहास का सबसे Fast और Smooth Display है।
वनप्लस 15 को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस आप Sand Storm, Infinite Black और Ultra Violet – इन तीन रंगों में खरीद सकते हैं।
Snapdragon 8 Elite Gen 5
वनप्लस 15 की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आता है! जो कि Qualcomm का अब तक का सबसे शक्तिशाली मोबाइल चिपसेट है। इसे खासतौर पर बेहतर AI परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी और बैटरी एफिशिएंसी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।
अवश्य पढ़ें: 50 Windows Tips जो आपको ‘प्रो यूजर’ बना देंगे
इस प्रोसेसर के साथ OnePlus 15 में यूज़र्स को बेहतर मल्टीटास्किंग, तेज़ ऐप लोडिंग, गेमिंग में अल्ट्रा स्मूद अनुभव और ऊर्जा की बचत के साथ जबरदस्त बैटरी बैकअप मिलता है। यानि कि यह सिर्फ एक Smartphone नहीं है। बल्कि एक “पॉकेट सुपरकंप्यूटर” डिवाइस है।
DetailMax Image Engine
वनप्लस 15 की सबसे बड़ी खासियत कंपनी का खुद का बनाया हुआ DetailMax Image Engine है। यह इंजन Advanced Algorithms और High-Performance Processors की मदद से हर तस्वीर को बेहद स्पष्ट, वास्तविक और जीवंत बना देता है।
कंपनी का दावा है कि इस इंजन से ली गई तस्वीरें “Breathtakingly Clear And Truly Real” लगती हैं। यानि कि पूरी तरह प्राकृतिक, आकर्षक और मनमोहक लगती हैं। क्योंकि यह AI Based System तस्वीर की हर Detail को गहराई से प्रोसेस करता है। चाहे वह Colors हों, Contrast हो या लाइट बैलेंस।
OnePlus 15 : Silicon-Carbon Battery
वनप्लस 15 में एक 7,300mAh की Silicon-Carbon Battery दी गई है! जो अब तक किसी भी OnePlus फोन में सबसे बड़ी है। साथ ही इसमें 120W की Fast Charging (Wired) और 50W की Wireless Charging का सपोर्ट दिया गया है।
अवश्य पढ़ें: Foldable iPhone आएगा 2026 में, क्या है खास?
यह Battery Technology पारंपरिक Lithium-ion Batteries से ज़्यादा टिकाऊ, सुरक्षित और ऊर्जा कुशल (Energy Efficient) है। आपको बता दें कि हाल ही में OnePlus Glacier Battery को लेकर काफी चर्चा में रहा था। जो वनप्लस की एक नयी बैटरी तकनीक है।
OnePlus 15 : Camera Setup
आपको बताना चाहूंगा कि इस बार वनप्लस 15 का कैमरा सेटअप काफी चर्चा में है। OnePlus 15 Leaks में हमने Triple Camera Setup देखा था, वह बिल्कुल सही था। OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। और प्रत्येक कैमरा 50 MP का है। इसमें निम्नलिखित Camera Sensors हैं :-
- 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP टेलीफोटो लेंस (3x Optical Zoom के साथ)
यह संयोजन वनप्लस 15 को मोबाइल फोटोग्राफी में एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। खासकर Night Photography और Pro Level Videography के लिए।
अगर वीडियोग्राफी की बात करें! तो OnePlus 15 में आपको 30fps पर 8K और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही इससे आप 480fps पर FHD (1080p) Video Record कर सकते हैं। जो Auto HDR और Dolby Vision के साथ आपके वीडियोग्राफी के एक्सपीरियंस को Next Level पर ले जाता है।
OnePlus 15 : Software Updates
हालांकि वनप्लस 15 को OxygenOS 16 (Android 16 आधारित) के साथ लॉन्च किया है। यह नया Operating System और भी तेज़, साफ-सुथरा और Personalization Options से भरपूर है।
अवश्य पढ़ें: Generative AI क्या है? यह हमारे लिए कितनी घातक है?
साथ ही कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि इस डिवाइस को 5 साल तक OS Updates और 6 साल तक Security Patches मिलेंगे। इससे यह फोन लंबे समय तक “भविष्य के अनुरूप” या कहें कि समय के हिसाब से Latest बना रहेगा।
OnePlus 15 Price in India
वनप्लस 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के कीमत 72,999 रुपए रखी गई है। लेकिन ऑफर के तहत आप इसे 68,999 रुपए की इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकते हैं।
वहीं 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। जिसे ऑफर के तहत 75,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके साथ लिमिटेड पीरियड ऑफर में Free OnePlus Nord Buds 3 भी मिल रहा है।
SD 8 Elite Gen 5 के साथ अन्य फोन्स
आपको बता दें कि जल्द ही वनप्लस 15 को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। क्योंकि इसके Competition में कई Smartphones लॉन्च होने वाले हैं। जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आऐंगे।
अवश्य पढ़ें: Explainable AI (XAI) क्या है? इसका क्या महत्त्व है?
Snapdragon Summit 2025 में OnePlus के साथ iQOO, Vivo, Xiaomi जैसी कंपनियों ने भी घोषणा की है कि वे जल्द ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस अपने-अपने Flagship Smartphones लॉन्च करेंगी। इसका मतलब यह है कि आने वाले महीनों में Smartphone Market में ज़बरदस्त Competition देखने को मिलेगा।
OnePlus 15 : Our View
वनप्लस 15 सिर्फ एक नया स्मार्टफोन नहीं है। बल्कि Technology और Innovation का मेल है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 की शक्ति, DetailMax Image Engine की बेमिसाल फोटोग्राफी और 165Hz Display जैसे Features इसे Next Generation का Flagship Smartphone बनाते हैं।
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं! जो स्पीड, डिजाइन और कैमरा परफॉर्मेंस में सर्वश्रेष्ठ हो! और अगले 5 साल तक Latest OS के साथ शानदार Performance दे। लेकिन इसके बावजूद ₹73,000 के बजट के अंदर आता हो! तो OnePlus 15 निश्चित रूप से आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।
OnePlus 15 Series : FAQs
उत्तर: OnePlus 15 में Qualcomm का नवीनतम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है! जो बेहद तेज़ और ऊर्जा-कुशल प्रदर्शन प्रदान करता है।
उत्तर: इसमें कंपनी की नई DetailMax Image Engine तकनीक दी गई है! जो उन्नत AI Algorithm की मदद से फोटो को और अधिक स्पष्ट, वास्तविक और आकर्षक बनाती है।
उत्तर: इस फोन में 165Hz Refresh Rate वाला डिस्प्ले मिलेगा! जो शानदार Scrolling और Gaming Experience देगा।
उत्तर: यह फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर आधारित होगा! जो तेज़, हल्का और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करता है।
उत्तर: OnePlus 15 को 5 साल के OS Updates और 6 साल के Security Patches मिलेंगे।
उत्तर: भारत में OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपए और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है।

