छोड़कर सामग्री पर जाएँ
मुख्यपृष्ठ » 25 Prompt Writing Tips

Prompt Writing क्या है? प्रॉम्प्ट लिखने के 25 प्रो टिप्स

25-Pro-Tips-For-Prompt-Writing

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी AI टूल (जैसे कि ChatGPT, Gemini या Grok) को कोई प्रॉम्प्ट दिया हो और उसका जवाब पाकर निराश हो गए हों? क्योंकि आपको ऐसा जवाब मिला हो जो एकदम सतही, अधूरा या आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरा हो? अगर हां, तो ऐसा बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है। लेकिन यह AI की समस्या नहीं है। बल्कि समस्या हमारे Prompt Writing के तरीके में है। क्योंकि AI Tool को आप जितना अच्छा, स्पष्ट और विस्तृत प्रॉम्प्ट देंगे, वह उतना ही सटीक परिणाम देगा। लेकिन एक प्रभावी प्रॉम्प्ट (Effective Prompt) लिखें कैसे? आइए, जानते हैं।

Prompt क्या होता है?

वैसे तो Prompt के कई अर्थ होते हैं। लेकिन AI के संदर्भ में इसका अर्थ AI Tool को दिया जाने वाला निर्देश (Input) होता है। अर्थात् वह निर्देश, जो आप किसी AI Tool को देते हैं। ताकि वह आपके लिए वांछित Output तैयार कर सके। उदाहरण के लिए, अगर आपको ChatGPT से एक उड़ते हुए घोड़े की Image Generate करवानी है! तो आप “Create an image of a flying horse.” लिखेंगे। इसी को “Prompt” कहा जाता है।

अवश्य पढ़ें: AI (Artificial Intelligence) क्या है? इसे कैसे इस्तेमाल करें?

प्रॉम्प्ट एक “Trigger” या “Catalyst” की तरह काम करता है! जो AI को बताता है कि उसे क्या करना है। क्योंकि AI आपके दिमाग को नहीं पढ़ सकता। इसीलिए उसे Prompt के जरिए बताना पड़ता है कि उसे क्या करना है? आपको बता दूं  कि प्रॉम्प्ट की गुणवत्ता सीधे तौर पर AI के Output की गुणवत्ता तय करती है।

Best Prompt कैसे लिखें?

अगर आपको Prompt लिखना नहीं आता, तो दुनिया का सबसे Powerful AI Tool भी आपको अच्छा Output नहीं दे पाएगा। लेकिन वहीं अगर आप Prompt लिखने में माहिर हैं तो आप एक Average AI Tool से भी Best Results निकाल लेंगे। क्योंकि AI Tools से काम करवाना Prompt पर ही निर्भर करता है।

असल में AI Tool को आप जितना स्पष्ट और विस्तृत निर्देश (Prompt) आप देंगे! वह उतना ही बेहतर Output Generate करके देगा। लेकिन सवाल यह है कि स्पष्ट और विस्तृत प्रॉम्प्ट लिखें कैसे? How to write a perfect prompt for AI Tools? तो आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

Prompt Writing: 25 Pro Tips

प्रॉम्प्ट राइटिंग एक कला है। और Practice के जरिए आप इसमें मास्टर बन सकते हैं। इसके लिए हम इसी आर्टिकल “25 Pro Tips for Prompt Engineering” का उदाहरण लेकर चलेंगे। और विस्तार से समझेंगे कि इस Blog Post के लिए बेहतरीन प्रॉम्प्ट कैसे तैयार करें

Prompt Writing से पहले

1. Goal या मकसद तय करें: सबसे पहले यह सोचें कि आपको इस Prompt Writing Tips List की जरूरत क्यों है? क्या यह Blog Post के लिए है? Social Media के लिए? या फिर अपनी Personal Information के लिए है? आपका मकसद आपके प्रॉम्प्ट की दिशा तय करेगा।

अवश्य पढ़ें: Machine Learning (ML) क्या है? इसका क्या उपयोग है?

2. Target Audience बताएं: ये Tips किसके लिए हैं? Students के लिए? घरेलू महिलाओं के लिए या Business Owners के लिए? जैसे ही आप AI को अपनी Target Audience के बारे में बताएंगे, उसके जवाब की भाषा, शैली और उदाहरण बदल जाएंगे।

3. Clear और Specific Topic चुनें: सटीक Output के लिए स्पेसिफिक टॉपिक चुनें! जो बिल्कुल स्पष्ट हो, क्लीयर हो और Confusing न हो। जैसे कि “Healthy Lifestyle के टिप्स बताएं।” जैसे बड़े टॉपिक की जगह “ऑफिस में बैठे-बैठे किए जा सकने वाले 5 आसान योगासन बताएं।” जैसा Clear और Niche Topic ज्यादा बेहतर है।

Prompt Body के लिए टिप्स

4. Role (भूमिका) तय करें: AI को बताएं कि वह किस रोल में जवाब दे? अर्थात् एक दोस्त बनकर जवाब दे, या गुरु के रूप में या डॉक्टर के रूप में? इसके लिए Prompt में स्पष्ट रूप से लिखें कि “आप एक Doctor हैं…।” या “आप एक प्रोफेशनल Digital Marketer हैं…।”

अवश्य पढ़ें: Generative AI क्या है? यह हमारे लिए कितनी घातक है?

5. Command को Action से शुरू करें: प्रॉम्प्ट की शुरुआत एक Action Verb (क्रिया) से करें। जैसे कि “Write”, “Create”, “Generate”, “Suggest”, “Explain” जैसे शब्दों का प्रयोग करें।

6. Topic को क्लियर शब्दों में बताएं: विषय को स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से समझाएं। जैसे कि “Tell me 50 ways to make money“.

7. Format स्पष्ट रूप से बताएं: AI को बताएं कि आपको जवाब किस फॉर्मेट में चाहिए? क्या यह एक Number List होगी? Bullet Points होंगे? या एक Paragraph? उदाहरण के लिए “10 बिंदुओं की एक नंबर्ड लिस्ट बनाइए।”

8. Structure के बारे में बताएं: अगर आप चाहते हैं कि हर Tip के साथ एक Short Description भी हो, तो वह जरूर बताएं। जैसे: “हर टिप के लिए एक Headline और उसके नीचे 1-2 लाइन का संक्षिप्त Explanation दें।”

Effective Prompt Writing Tips

9. Tone और Style निर्देशित करें: जवाब की भाषा कैसी हो? Professional, Friendly, Easy या Motivational? जैसे कि “आसान और रोजमर्रा की हिंदी में समझाएं।”

अवश्य पढ़ें: NLP (नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) क्या है? कैसे काम करती है?

10. Length तय करें: AI को स्पष्ट रूप से बताएं कि जवाब कितना विस्तृत या संक्षिप्त चाहिए? जैसे कि “हर टिप अधिकतम 2 वाक्यों में हो।” या “विस्तार से समझाएं।”

11. उदाहरण (Example) दें: अगर आपको कोई Specific Example चाहिए! तो Prompt में उसका हवाला जरूर दें। ताकि AI आपकी उम्मीदों का अंदाजा लगा पाए। जैसे कि, “हर Tip का एक रियल-लाइफ उदाहरण दें।”

12. बताएं कि क्या Include करना है?: अगर कोई खास पहलू है, जिसे आप अनिवार्य रूप से Cover करना चाहते हैं! तो उसे Prompt में जोड़ें। जैसे कि “इसमें Diet और Exercise दोनों के Tips शामिल करें।”

13. बताएं कि क्या Exclude करना है: जो चीजें नहीं चाहिए, उनके बारे में भी बताएं। जैसे कि “तकनीकी शब्दजाल (Jargon) का इस्तेमाल न करें।”

Advanced Prompt Writing Tips

14. Context (संदर्भ) दें: थोड़ा सा बैकग्राउंड देने से जवाब और भी प्रासंगिक बन जाता है। जैसे कि “मैं एक कॉलेज स्टूडेंट हूं। और मेरा बजट तंग है। पैसे बचाने के टिप्स दें।”

अवश्य पढ़ें: Virtual Reality (VR) क्या है? यह कैसे काम करती है?

15. खास Keywords का इस्तेमाल करें: प्रॉम्प्ट में ऐसे शब्द डालें जो AI को बेहतर दिशा दें। जैसे कि “व्यावहारिक टिप्स दें,” “कम ज्ञात तरीके बताएं,” “चरण-दर-चरण गाइड बनाएं।”

16. Open-ended Questions पूछें: “क्या और टिप्स हैं?” या “क्या आप इसे और विस्तार से बता सकते हैं?” जैसे सवाल करके आप AI से और ज्यादा जानकारी निकाल सकते हैं।

17. Visual Idea दें: अगर आप चाहते हैं कि AI Tips के साथ-साथ Visual Idea भी सुझाए! तो इसे Prompt में जरूर शामिल करें। जैसे कि “हर टिप के लिए एक Instagram Story बनाने का आइडिया भी दें।”

18. एक से ज्यादा Drafts मांगें: आप AI से कह सकते हैं कि “इस टॉपिक पर अलग-अलग एंगल से 3 अलग-अलग लिस्ट बनाएं।” खासकर, Sensitive Topics के लिए 3 जवाब मांगे। एक पक्ष में, एक विपक्ष में और एक Neutral.

अवश्य पढ़ें: Augmented Reality (AR) क्या है? कैसे काम करती है?

19. Revise करने को कहें: अगर पहला जवाब पसंद न आए! तो AI से कहें कि उसे दोबारा लिखें। जैसे कि, “इसे और ज्यादा संक्षिप्त करें।” या “इसमें और उदाहरण जोड़ें।”

20. Iterate करें (लगातार सुधार करें): Prompt लिखना एक Process है। AI का पहला जवाब अंतिम जवाब नहीं होता। इसीलिए Follow up Questions जरूर पूछें। और अपने प्रॉम्प्ट को Refine करते रहें। और बेहतर रिजल्ट पाएं।

Prompt में Human Touch जोड़े

21. Human-like Output मांगे: अगर आप चाहते हैं कि आपका Content AI Generated न लगे! तो AI से स्पष्ट कहें कि “ऐसे लिखिए, जैसे एक इंसान लिखता है, न कि मशीन।”

22. Audience का Skill Level बताएं: AI को स्पष्ट रूप से बताएं कि आपकी Audience का Skill Level क्या है? Beginner, Intermediate या Expert? साथ ही तीनों लेवल की ऑडियंस के लिए अलग-अलग प्रॉम्प्ट लिखें। ताकि Audience के हिसाब से सटीक जवाब मिले।

23. Comparison मांगें: अगर दो चीज़ों की तुलना करनी हो, तो Prompt में साफ-साफ कहें। जैसे कि “GPT-4 और GPT-5 की तुलना बिंदुवार करें।”

24. Creativity गाइड करें: AI को बताएं कि आउटपुट ज्यादा Creative, Fact-Based या Neutral चाहिए।

25. Emotional Touch जोड़ें: अगर कंटेंट पाठकों को प्रभावित करने के लिए है! तो AI को गाइड करें कि उसमें भावनात्मक टच होना चाहिए।

Prompt Writing Tips : निष्कर्ष

अच्छा प्रॉम्प्ट लिखना एक कला है। और लगातार अभ्यास करके आप इसमें महारत हासिल कर सकते हैं। इन 25 Prompt Writing Tips को अपनाकर आप AI से मिलने वाले जवाबों की Quality में तुरंत सुधार देख सकते हैं। यदि आपको यकीन नहीं तो करके देखिए। याद रखें, AI एक शक्तिशाली टूल है। लेकिन उसे सही दिशा देने वाले आप खुद हैं।

अवश्य पढ़ें: Genie 3 : ट्रेंडिंग AI, जो वर्चुअल वर्ल्ड बना सकता है

एक बार आप Try करके देखिए। इन Prompt Writing Tips को ध्यान में रखते हुए एक Prompt लिखिए। और देखिए कि कैसे आपको मनचाहा, गहराई के साथ और उपयोगी Output मिलता है। उम्मीद है, इस आर्टिकल के जरिए आपको Prompt Engineering के बारे में उपयोगी जानकारी मिली होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर कीजिए। और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए टेकसेवी डॉट इन को सब्सक्राइब कर लीजिए। ताकि नया आर्टिकल पब्लिश होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए।

Prompt Writing Tips : FAQs

1. Prompt क्या होता है?

उत्तर: Prompt AI को दिया जाने वाला एक निर्देश होता है! जो AI को यह बताता है कि हमें किस प्रकार का आउटपुट चाहिए?

2. अच्छा Prompt लिखना क्यों जरूरी है?

उत्तर: क्योंकि सही Prompt लिखने से AI ज्यादा सटीक, उपयोगी और प्रासंगिक उत्तर देता है। जबकि खराब Prompt से आउटपुट अधूरा, गलत या बेमतलब हो सकता है।

3. Perfect Prompt कैसे लिखें?

उत्तर: Prompt को हमेशा स्पष्ट, छोटा और उद्देश्यपूर्ण रखें। संदर्भ (Context), फॉर्मेट, शब्द सीमा और टोन भी स्पष्ट करें। साथ ही उदाहरण और स्टाइल गाइड भी दें! ताकि और भी बेहतर Result मिले।

4. Prompt Writing में सबसे आम गलती क्या होती है?

उत्तर: लोग अक्सर अस्पष्ट या अधूरी जानकारी लिखते हैं। जिससे AI Confused हो जाता है। जैसे सिर्फ “ब्लॉग लिखो” कहना काफी नहीं है। बल्कि यह बताना भी जरूरी है कि विषय क्या है? कितनी शब्द-सीमा होनी चाहिए? और किस ऑडियंस के लिए है?

5. क्या हर Prompt बार-बार बदलना पड़ता है?

उत्तर: हाँ, ज़रूरी नहीं कि पहली बार लिखा Prompt परफेक्ट हो। अक्सर आउटपुट देखकर Prompt को Refine करना पड़ता है। यह प्रक्रिया आपको Best Prompt लिखने में माहिर बनाती है।

प्रातिक्रिया दे

You cannot copy content of this page